Breaking

शनिवार, 29 जून 2019

उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर, बारिश व आकाशीय बिजली गिरने के कारण 13 लोगों की मौत

देश के अलग अलग हिस्सों में मानसून के आगमन के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदल रहा है। जहां एक ओर बारिश और आंधी से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर यह बारिश बहुत बड़ी आफत भी लेकर आ रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून की तेज बारिश के साथ बिजली गिरने की खबर सामने आई है। जिसमें अलग-अलग जगहों में 13 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के झुलसने की खबर है। हालांकि बारिश के बाद राजधानी लखनऊ व उसके आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हलकी बारिश हो सकती है। लेकिन गर्मी से कुछ खास राहत मिलने का अनुमान नहीं है। वहीं कुछ दिनों बाद मानसून की वजह से उत्तर प्रदेश के कई स्थानों में भारी बारिश होने की भी आशंका है।




मौसम के कहर से 13 लोगो की दर्दनाक मौत: 

31 वर्षीय इस विधायक की बेटी का हर कोई है दीवाना,फिर भी फिल्मो मे नही मिल रहा है काम!


उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हुई मंगलवार तथा बुधवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से सुल्तानपुर और सीतापुर में जिलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि धम्मौर थाना क्षेत्र के तीन लड़के जानवर लेकर बगीचे चराने गए । तभी बारिश होने लगी और चारों एक जामुन के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरने से सभी बुरी तरीके से झुलस गए। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बलरामपुर में पूर्व प्रधान समेत बाढ़ में दो लोगों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि ये बाढ़ में बह गए थे। बारिश की वजह से यहां बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है।


सोमवार को प्रदेश में आए आंधी-तूफान ने दर्जन भर से अधिक लोगों की जान ली थी। तब अकेले हरदोई जिले में 11 लोगों की मौत हुई थी। दो लोगों की मौत सीतापुर में और एक-एक शख्स की मौत बदांयू और जालौन में हुई थी। फिलहाल मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है और लोगों को गर्मी से पूरी तरह निजात मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हलकी या तेज बारिश हो सकती है। हालांकि गर्मी से बहुत ज्यादा राहत नहीं मिलने वाली है। वही को दिनों के बाद पूरे भारत भर में मानसून अपना कब्जा कर लेगा।



मौसम संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप हमें फॉलो जरूर करें, यह खबर आपको कैसा लगा नीचे कमेंट करके भी जरूर बताएं धन्यवाद।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें