Breaking

News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
News लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 9 दिसंबर 2019

दिसंबर 09, 2019

विश्व के 7 हेरान करने वाले अजूबे

अपनी सामान्य ज्ञान की किताब में दुनिया के सात अजूबों के बारे में पढ़ चुके होगे। पर क्या तुम्हें मालूम है कि इन खास चीजों को सात आश्चर्यों में क्यों शामिल किया गया है? क्यों आज भी सारी दुनिया के लिए ये कारीगरी का अनूठा नमूना हैं? आओ जानते हैं दुनिया के इन सात अजूबों के बारे में 
सारी दुनिया की अगर बात करें तो धरती पर कुछ ऐसे अनोखे और आश्चर्य से भरपूर स्मारक और इमारतें हैं,जिनकी खास बनावट लोगों को हैरान करती हैं। इसलिए वे दुनिया के सात आश्चर्यों यानी सेवन वंडर कहलाते हैं। तुम भी उन खास स्मारकों या इमारतों को देखोगे तो शायद तुम्हारे मुंह से भी निकले- ‘वाह’। आज हम उन्हीं खास सात अजूबों के बारे में जानेंगे-

2000 साल पुराना शहर
अरब के रेगिस्तान के कोने में बसा पेत्रा 2000 साल पुराना शहर है, जो राजा अरेतास चतुर्थ की राजधानी हुआ करता था। अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए यह दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। यहां तरह-तरह की इमारतें हैं, जो लाल बलुआ पत्थर से बनी हैं और सब पर बेहतरीन नक्काशी की गई है। हजारों साल पहले की नक्काशी को देख कोई भी हैरान हो सकता है।


ताजमहल भी है दुनिया में खास
भारत के आगरा शहर में स्थित ताजमहल को शायद तुम भी देख चुके होगे। इसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। संगमरमर का बना यह मकबरा 15 साल में बन कर पूरा हुआ था। इसका निर्माण सन् 1647 के लगभग पूर्ण हुआ था। यह खूबसूरत गुंबदों वाला मकबरा चारों तरफ से बगीचों से घिरा है। मुगल वास्तुकला का इसे सबसे बढ़िया उदाहरण माना जाता है। इस मकबरे की खास बात यह है कि यह चारों तरफ से एक समान दिखता है। यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। साल 1973 में, इसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना दिया गया था। सोचो, जब ताजमहल का निर्माण हुआ था, तब खास टेक्नोलॉजी भी नहीं थी, फिर भी कुशल कारीगरों ने अपनी मेहनत से इसे इतना खूबसूरत बना दिया।


इंका सभ्यता का एक शहर
यह है इंका सभ्यता का सबसे पुराना शहर माचू-पिच्चू, जो पेरू (दक्षिण अमेरिकी देश) में स्थित है। इसे 7 जुलाई 2007 को विश्व के सात नए आश्चर्यों में शामिल किया गया था। 15वीं शताब्दी में सतह से लगभग ढाई हजार मीटर ऊपर एक शहर का बसना सबको हैरान करता है। अमेरिका के एंडीज पर्वतों के बीच स्थित यह शहर अब खंडहर में तब्दील हो चुका है, फिर भी इसकी बसावट अपने आप में अजूबा है। 


रोम का प्राचीन स्टेडियम
इस विशाल स्टेडियम को कोलोसियम के नाम से जानते हैं। रोम स्थित यह अंडाकार कोलोसियम इतना बड़ा है कि इसमें करीब 50,000 लोग आ सकते हैं। इसका निर्माण 70वीं ईस्वी के मध्य शुरू हुआ और 80वीं ईस्वी में पूरा हुआ। इस स्टेडियम में योद्धाओं के बीच मनोरंजन के लिए खूनी लड़ाइयां हुआ करती थीं। योद्धाओं को जानवरों से भी लड़ना पड़ता था। वैसे आज यह खंडहर में तब्दील हो चुका है, फिर भी लोग इसे देखने आते हैं


सबसे बड़ी दीवार
मिट्टी और पत्थर से बनी चीन की यह दीवार 5वीं सदी ईसा पूर्व बननी शुरू हुई थी और 16वीं सदी तक बनती रही। यह दुनिया की सबसे लंबी मानव निर्मित रचना है, जो लगभग 6,400 किलोमीटर तक फैली है। इसे चीन के विभिन्न शासकों ने उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए बनवाया था। यह दीवार इतनी चौड़ी है कि 10 पैदल सैनिक गश्त लगा सकते हैं और इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।


माया सभ्यता का चिचेन इत्जा
दुनिया के सात अजूबों में से एक है चीचेन इत्जा। ऐसा माना जाता है कि माया सभ्यता यहां पर 750 से 1200 सदी के बीच रही होगी और इसे ही उन्होंने अपनी धार्मिक नगरी बनाया था। अमेरिका के मैक्सिको में स्थित इस प्राचीन शहर का मुख्य आकर्षण है कुकुल्कन मंदिर, जिसको देखकर लोग हैरान होते हैं। पिरामिडनुमा इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 79 फीट है। इस मंदिर में चारों दिशाओं में 91-91 सीढ़ियां बनी हैं और प्रत्येक सीढ़ी को साल के एक दिन का प्रतीक माना गया है, जबकि ऊपर बने चबूतरे को 365 वां दिन माना जाता है। माया सभ्यता की गौरवपूर्ण काल की कहानी को बयां करता यह पिरामिड अपनी अद्भुत संरचना से सबको आश्चर्यचकित करता है।

शनिवार, 16 नवंबर 2019

नवंबर 16, 2019

पहली बार जानें इतने खास रोचक तथ्य...

सामान्य ज्ञान की कुछ बातें आपको पता है और कुछ आप अब तक नहीं जानते। कुछ ऐसे तथ्य हैं जिनका भरोसा करना है मुश्किल परंतु वे हैं एकदम सत्य। जानिए ऐसी ही रोचक बातें जो आपके सामान्य ज्ञान में करेंगी जबरदस्त वृद्धि....  



1.  भालू के 42 दांत होते हैं।

2. औसतन लोग बिस्तर में जाने के 7 मिनिट में सो जाते हैं।  
  
3. खाने का स्वाद उसमें सलाइवा (लार) मिलने के बाद ही आता है। 
 
4. अगस्त में सबसे ज्यादा लोग पैदा होते हैं
 
5. दुनिया में 11 प्रतिशत लोग बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं। 
 
6. आठ प्रतिशत लोगों में एक अतिरिक्त पसली होती है। 
 
7. नींबू में स्ट्राबेरी के मुकाबले अधिक शक्कर होती है। 
 
8. शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से बड़ी होती है। 
 
9. दुनिया के 85 प्रतिशत पौधे समुद्र के अंदर होते हैं।

10. हवायन अल्फाबेट सिर्फ 13 होते हैं।

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

अगस्त 01, 2019

दुनिया के 10 देश जिन पर कब्जा करना नामुमकिन है



दुनिया के कुछ देश बहुत कमजोर है उन पर जब भी किसी देश का जी चाहे हमला करके कब्जा कर सकता है
लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जिन पर हमला करने के लिए बड़े-बड़े देशों को 100 बार सोचना पड़ता है और फिर भी अगर कोई हमला कर भी दे तब भी इन देशों से जीतना नामुमकिन है इसकी वजह है इन देशों के आधुनिक परमाणु हथियार और आधुनिक आर्मी जिस देश के पास आज सबसे अधिक परमाणु हथियार और आर्मी है वही देश आज सबसे शक्तिशाली मन जाता है और हो भी क्यों ना परमाणु हथियार को आज के समय का ब्रह्मास्त्र माना जाता है!

10. ईरान
ईरान का पूरा नाम है रिपब्लिक ऑफ ईरान सऊदी अरब टर्की और अमेरिका जैसा ताकतवर और एकजुट दुश्मन देश होने के बावजूद भी ईरान पर वर्ल्ड वार 2 के बाद से कोई भी देश हमला नहीं कर सका है ईरान की मिलिट्री में लगभग 5 लाख 50 हजार सैनिक 1672 टैंक्स 140  फाइटर प्लेंस एक बड़े युद्ध में लड़ने और खुद को दुश्मन से बचाने के लिए ये सब काफी है लेकिन इससे ज्यादा ताकत दूसरे देशों के पास है तब भी इस देश में घुसना इसके पहाड़ी इलाकों की वजह से काफी मुश्किल है ईरान की गवर्नमेंट के पास बहुत से अंडरग्राउंड मिलिट्री बेसिस का नेटवर्क है जो ईरान के हर शहर के लगभग 600 मीटर के नीचे बना हुआ है !

9. ऑस्ट्रेलिया
दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक ऑस्ट्रेलिया को भी जीतना नामुमकिन है कैसे आइए जानते हैं इसकी वजह इसकी आर्मी नहीं बल्कि इसकी ज्योग्राफी है ऑस्ट्रेलिया से जीतने लायक और ताकतवर देश उसके आस पास कोई है ही नहीं उसके पास के ताकतवर देश हैं चाइना,इंडिया,जापान जो पहले ही ऑस्ट्रेलिया से हजार किलोमीटर दूर है जापान ऑस्ट्रेलिया से 6848 किलोमीटर की दूरी पर है और बीच में है समुंद्र जो देश ऑस्ट्रेलिया के पास है वह इतनी ताकतवर नहीं है कि उसे जीत सके इसके अलावा अगर कोई देश ऑस्ट्रेलिया पर हमला कर भी दे तो वह खुद को ही मुसीबत में डाल लेगा क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की 96 % जनता समुंदर के किनारे बने शहरों में ही रहती है और बीच का ऑस्ट्रेलिया एकदम खाली पड़ा है जो की हजारों किलोमीटर रेगिस्तान और जंगलों का इलाका है इसमें कहां कहां पर है ऑस्ट्रेलियन आर्मी बेस है यह कोई नहीं जानता
वर्ल्ड two के दौरान जापान ने ऑस्ट्रेलिया पर कब्जा करने के लिए हमला किया भी था लेकिन इन्हें इन्ही कारणों की वजह से जापानियों को अपना इरादा बदलना पड़ा !

8. रसिया
अगर आप जानना चाहते हैं कि रसिया से जितना कितना कठिन है तो आप पुराने वक्त के दुनिया के सबसे ताकतवर लोग यानी नेपोलियन और हिटलर से पूछ सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको उन्हें जिंदा करना होगा
नेपोलियन और हिटलर ने अपनी बेहद ही ताकतवर आर्मी के साथ रसिया पर कब्जा करना चाहा था लेकिन उन्हें वापस लौटना पड़ा रशिया की सेफ्टी की वजह इसकी जियोग्राफी है क्योंकि यह दुनिया का सबसे बड़ा देश है इसकी ज्यादातर जमीन पहाड़ों जंगलों और बर्फ से गिरी हुई है वर्ल्ड वॉर टू के वक्त नाजियों के रसिया के हमले के बाद रशियन आर्मी उनसे लड़ी नहीं बल्कि पीछे हटती गई क्योंकि वह जानती थी कि हिटलर की आर्मी उनके इतने बड़े देश को पार करते हुए जीत नहीं सकती बल्कि इनके बहुत से सैनिक ठंड की वजह से मर जाएंगे और राज्यों को पीछे हटना ही पड़ेगा और ऐसा हुआ भी इस वक्त रसिया दुनिया का दूसरा सबसे ताकतवर देश है
दुनिया की सबसे ज्यादा परमाणु हथियार भी रसिया के पास है इसीलिए रसिया से जीतना नामुमकिन है!

7. नार्थ कोरिया
दुनिया के सबसे सनकी तानाशाह किम जोंग उन का देश है नॉर्थ कोरिया इसकी दुश्मनी दुनिया के सबसे ताकतवर देशों से है फिर भी इस पर कोई भी देश हमला क्यों नहीं करता इसकी वजह है इस देश का दम
नॉर्थ कोरिया में भी काफी दम है नॉर्थ कोरिया में 9 लाख 45 हजार से ज्यादा सैनिक 4243  टैंक 222 अटैक हेलीकॉप्टर 967 युद्धपोत और तो और इस देश के पास है न्यूक्लियर वेपंस जिन्हें चलाने में यह जरा भी देर नहीं सोचेगा और इतने सख्त कानून होने के बावजूद भी नॉर्थ कोरिया की जनता अपने प्रेसिडेंट को बहुत ज्यादा मानती है इसीलिए जनता का पूरा सपोर्ट भी किम जोंग उन के पास भी है तो इस देश पर भी कब्जा करना आसान नहीं है!

6. भूटान
भूटान दुनिया के सबसे एकांत देशों में से एक है जो इंडिया के उत्तर में हिमालय पहाड़ों में बसा हुआ है इसकी आर्मी में केवल 6500 सैनिक है और इसके पास एयरफोर्स भी नहीं है तो इस पर कब्जा करना इतना कठिन क्यों है दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिस पर कभी भी किसी भी देश ने कब्जा नहीं किया सन 1700 में ब्रिटिश अंपायर ने इस पर हमला किया था हालंकि उन्होंने ज्यादातर देशों पर हमला किया था लेकिन भूटान पर कब्जा करने में कामयाब नहीं हो पाए इस वक्त इस पर कब्जा करना इसलिए नामुनकिन है क्योंकि इसमें हर जगह पहाड़ ही पहाड़ है इसलिए इस पर टैंकस का जाना तो भूल ही जाइये दूसरा मेन कारण है कि इस देश की सुरक्षा करने का वादा भारत ने किया है भारत भूटान को हर हथियारों की और पैसों की मदद भेजता है साथ ही भूटान की छोटी सी आर्मी को ट्रनिंग भी इंडिया ही देता है और इंडिया दुनिया का सबसे चौथा ताकतवर देश है
ऐसे में भूटान पर किसी दूसरे देश का कब्जा करना नामुमकिन है!

5. इजराइल
इजराइल एक बहुत छोटा सा अरब देश है और अपने आसपास के सभी देशों से उसकी दुश्मनी भी है फिर भी अब तक इस पर कोई भी देश कब्जा करने में कामयाब क्यों नहीं हो सका इसकी आर्मी में केवल 1  लाख 80 हजार सैनीक ही है लेकिन इस देश की हर औरत को कम से कम 2 साल और हर आदमी को कम से कम 3 साल
आर्मी में रहना ही पड़ता है इसीलिए इस देश के हर नागरिक के पास मिलिट्री ट्रेनिंग होती है इसके बाद दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका का पूरा सपोर्ट इस देश को है इसके अलावा इस देश ने दुनिया के सबसे एडवांस मिलिट्री डिफेंस सिस्टम डिवेलप कर लिया है यानी यह देश एक सुरक्षा कवच से गिरा हुआ है इसमें कोई भी मिसाइल इंटर नहीं हो सकती!

4. कैनडा
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है कनाडा इसकी आर्मी में केवल 1 लाख ही सैनिक है इसे अपनी सुरक्षा के लिए अपनी आर्मी की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि यह देश बहुत ही बड़ा है और यहां के जंगलों और बर्फीले मौसम की वजह से इसे जीतना दुश्मन के बस की बात नहीं है दूसरी सबसे बड़ी बात है इसका पड़ोसी देश अमेरिका जो कि दुनिया का सबसे ताकतवर देश भी है जिसके कनाडा से काफी अच्छे रिश्ते हैं इसलिए अगर कोई देश कैनेडा पर हमला करता है तो उसे अमेरिका से भिड़ना पड़ेगा!

3. स्विजरलैंड
स्विजरलैंड की खूबसूरती के बारे में तो कोन नहीं जानता स्विजरलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है  स्विजरलैंड पर हमला करना भी इसकी ज्योग्राफी की वजह से काफी मुश्किल है स्विजरलैंड की आर्मी छोटी है
इसमें केवल डेढ़ लाख सैनिक और 156 एयरक्राफ्ट है लेकिन इनसे लड़ने के लिए दुश्मन को एड्स के पहाड़ों पर जाना होगा क्योकि पहाड़ों के बर्फीले मौसम में लड़ना किसी भी आर्मी के लिए काफी कठिन होता है और इन पहाड़ों में लड़ने की आदत स्विजरलैंड की आर्मी को तो है ही दूसरी सबसे बड़ी बात है स्विट्जरलैंड के दोस्त
उसके सारे पड़ोसी देश ताकतवर हैं और उसके दोस्त भी हैं जैसे जर्मनी,फ्रांस और इटली तो किसी भी हमलावर देश को पहले इन देशों से निपटना पड़ेगा!

2. भारत
भारत से जितना भी काफी मुश्किल है इसकी वजह है भारत की ज्योग्राफी और इसकी शक्तिषाली आर्मी
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान और चाइना कई बार हमला कर चुके हैं लेकिन वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके क्योंकि भारतीय आर्मी में 14 लाख सैनिक 1786  फाइटर प्लेन 16000 लैंड आर्मी वेकल
और बहुत सारे न्यूक्लियर ईयर वेपंस 3.2 लाख करोड़ रुपये रक्षा खर्च अब बात करते हैं ज्योग्राफी की भारत का उत्तर का ज्यादातर बाग हिमालय से गिरा हुआ है जो कि दुनिया के सबसे ऊंचे पहाड़ है इन खतरनाक पहाड़ों में रहती है भारतीय सेना  तो दुश्मन देश के उत्तर से आने के चांस नहीं है और दक्षिणी इलाके के चारों और मिलाकर भारत 3 दिशा से समुद्र से घिरा हुआ है तो 200 से ज्यादा समुद्री जहाज न्यूक्लीयर अटैक कर सकने वाले सबमरीनस  और एयरक्राफ्ट केरियरस वाली नेवी से जीतना लगभग नामुमकिन है!

1. यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका
USA  दुनिया का सबसे ताकतवर देश ऊपर से दुनिया का सबसे बड़ा देश इसकी आर्मी में लगभग 14 लाख सैनिक और इनके पास हैं 7000 से ज्यादा न्यूक्लियर वेपंस सबसे अधिक 13362 विमान 5884 टैंक 415 युद्धपोत और 44 लाख करोड़ रुपये रक्षा खर्च और इनके पास हैं 7000 से ज्यादा न्यूक्लियर वेपंस इनमें से 2 का यह एक बार इस्तेमाल भी कर चुका है इस देश पर हमला करने लायक ताकतवर देश कोई भी देश अमेरिकी महाद्वीप मैं नहीं है और जो देश इस पर हमला करने के लायक ताकतवर है वह इससे काफी दूर है और बीच में हजारों किलोमीटर के समुँदर जिनमें इनकी हाई टेक्नोलॉजी वाली सबमरीन कहीं भी छुपी हो सकती है इसलिए इस देश पर हमला करके इससे जीतना लगभग नामुमकिन है वर्ल्ड वॉर टू के बाद से यह दुनिया का सबसे ताकतवर देश है!

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

जुलाई 30, 2019

दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां

दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां (The World's Most Dangerous Rivers)


अक्सर आपने अपने दोस्तों या रिस्तेदारो को नदियों के किनारे selfi लेते हुए देखा होगा लेकिन वो नदिया कितनी खतरनाक होती है शायद ही आपको अंदाजा हो दोस्तों नदियों को जीवन की लाइफलाइन कहा जाता है हम में से ज्यादातर लोग पीने के पानी के लिए नदियों पर ही डिपेंड हैं जानवरों और खेती करने वाले किसानो को  भी इन्हीं नदियों का सहारा है लेकिन जब यह नदियां है जान लेने पर आ जाए तो फिर भगवान ही बचाए चलिए आपको बताते हैं world  की 10 सबसे खतरनाक नदियो के बारे में!


10. वोर्फ़ नदी
अगर आप नदी के किनारे एक लंबी सैर पर जाना चाहते हैं और नदी की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो इंग्लैंड के न्यूयॉर्क शहर में बहने वाली वोर्फ़ नदी बिल्कुल सही जगह है लेकिन अगर नदी में उतरने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने की सोचना भी मत क्योंकि यह नदी जितनी शांत दिखती है उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक भी है वोर्फ़ नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि यह आपको एक बार नहीं सौ बार मौत के घाट उतार सकती है और तो और नदी के आस-पास पत्थर इतने फिसलन से भरे हैं वो आप को अपनी तरफ से ही नदी में बहने का सौभाग्य प्राप्त करा देगे।


9. पीली नदी
वाग ही के नाम से प्रसिद्ध चीन की पीली नदी एशिया की तीसरी और दुनिया की छठी सबसे बड़ी नदी है पीली नदी दुनिया की सबसे खतरनाक और जानलेवा नदियों में से एक है इसे दुख की नदी का नाम भी दिया गया है यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में कुल 26 बार रास्ता बदलती है और इसमें बाढ़ ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है एक बार नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया तो भाइयों इसके सामने आने वाली हर चीज इस में समा जाएगी यह तय है और आप क्या सोचते हैं कि पीली नदी खुशहाली लाता है!


8.लाल नदी
अब इस नदी को आप खूबसूरत कहे या डरावनी अमेरिका के दक्षिणी भाग में बहने वाली यह नदी अपनी मर्जी की मालिक हैं मतलब इस नदी का बहाव किस तरह और कितना तेज होगा यह कोई नहीं कह सकता शिवाय इस नदी के इसलिए इस नदी के पानी में पैर डालने से पहले पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है बहाव तो फिर भी समझ सकते हैं लेकिन इस नदी में उठने वाले भंवर की चपेट में आने वाला व्यक्ति आज तक जिंदा नहीं लोटा कई जगह जहां पानी कम है वहां दलदली इलाके भी हैं जो आप को जिंदा निगल जाएंगे!


7. निल नदी
जब भी नील नदी की बात होती है तो मन में एक ही ख्याल आता है (दुनिया की सबसे लंबी नदी) लेकिन इस नदी में छिपे खतरों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं तस्वीरों को देखकर इस नदी में डुबकी लगाने का दिल करता होगा तो अपने दिल को थोड़ा लगाम लगाइए क्योंकि इस नदी में दुनिया के सबसे खतरनाक जीवो ने अपना घर बना रखा है जिनमें जहरीले सांप,मकड़ियां,मेडक ओर बहुत ही बड़े बड़े मगरमच्छ रहते है साथ ही नील नदी में जानलेवा मच्छर भी है जिनके काटने से इंसान पानी भी नहीं मांगता कई जगहों पर इस नदी का भाव इतना तेज है की महान से महान तैराक भी उसके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाए!


 कोंगो नदी
अफ्रीका की कांगो नदी को अंधेरे का दिल भी कहा जाता है यह नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी है और उतनी ही खतरनाक भी है सांप के आकार की इस खूबसूरत नदी में सैर करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए 3000 मील के अपने रास्ते में यह नदी 75 मील में फैली हुई सुनसान घाटियों से होकर गुजरती है जिन्हें नर्क का दरवाजा भी कहते हैं तो फिर भी अगर आप इस नदी की सैर करना चाहते हैं तो भगवान आपको इन सब से लड़ने की शक्ति दे!


5. ब्रिस्बेन नदी
ऑस्ट्रेलिया के क्वींस लैंड में बहने वाली ब्रिसबेन नदी फोटोग्राफर की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है लेकिन इस नदी की खूबसूरती के पीछे छुपी सच्चाई के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे नदी में डूब जाने वाले लोगों की खबर कोई नई बात नहीं है और नदी में आने वाली बाढ़ भी कई लोगों की जान साथ लेकर जाती है अगर आपके मन में नदी के किनारे पैर डालकर बैठने का ख्याल आ रहा है तो उसे अपने दिमाग से परमानेंटली डिलीट कर दीजिए क्योंकि इस नदी में सार्क की संख्या इतनी अधिक है कि आपके पैर पानी से बाहर नहीं आ सकेंगे अगर आप फिर भी जाना चाहते हैं तो जाने वाले को कौन रोक सकता है!


4. सिटरम नदी
इंडोनेशिया मैं जावा द्वीप की सिटरम नदी को अगर आप दुनिया की सबसे प्रदूषित और गंदी नदी कहे तो कोई गलत बात नहीं है दूर से देखने पर तो आपको लगेगा ही नहीं की इस बेशुमार कूड़े के ढेर के नीचे एक नदी बहती है इस नदी का पानी बेहद ही गंदा और बैक्टीरिया से भरा हुआ है हैरान करने वाली बात तो ये है नदी की हालत को देखते हुए भी इसके आसपास के रहने वाले लोग इसमें नहाते हुए देखे जा सकते हैं और पानी का इस्तेमाल घरेलू कामों के लिए भी करते हैं इंडोनेशिया सरकार ने हाल ही में इसकी सफाई के लिए अभियान तो शुरू किया है लेकिन इसके कोई अच्छे परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं!


3. येनीसी रिवर
करीब 3543 किलोमीटर लंबी येनीसी नदी रूस के 6 शहरों से होकर गुजरती है समय समय पर आने वाली बाढ़ से ये  नदी अपनी शक्ति दुनिया को दिखाती रहती है लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं होता इस नदी का पानी बहुत ही जहरीला है और रेडिएशन की मात्रा भी काफी अधिक है इन सभी कारणों से इस नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है!


2.ऐमज़ॉन रिवर
इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा दुनिया की सबसे बड़ी नदी दक्षिण अमेरिका की ऐमेज़ॉन नदी घने जंगलो के बीच से बहती है जहां न जाने कितने ऐसे जीव रहते हैं जिनसे आज भी हम अनजान हैं और जिन जीवो को हम जानते हैं वह कम खतरनाक थोड़ी हैं ऐमेज़ॉन नदी में आज तक के सबसे बड़े एनाकोंडा पाए गए हैं जो हम इंसानों को जिंदा ही निगल सकते हैं और खून की प्यासी पराहना मछलियां भी बस आपका नदी में कूदने का इंतजार कर रहे हैं!


1. रियोटिंटो
स्पेन में बहने वाले खुनी लाल रंग की ये नदी ना सिर्फ देखने में बल्कि असल में भी बिल्कुल आकर्षक नही है यह नदी सोने चांदी और तांबे के खदानों के बीच से होते हुए बहती हैं और इसलिए इसमें धातु की मात्रा ज्यादा हैं रियो टिंटो में पानी नहीं बहता ये तो एक प्रकार का तेजाब है ओर वो भी 1.7 PH मात्रा वाला जो किसी भी जीव को आसानी से गला सकने में पूरी तरह तैयार है अब आप कहेंगे कि क्या ये नदी किसी को पसंद आ सकती है (अरे क्यो नही) इस नदी में सिर्फ एक ही प्रकार के जीव रह सकते हैं जोकि हैं बैक्टीरिया और इसके किनारों पर जो जीव हमेशा आपको मिल जाएंगे वो है विज्ञानिक तो दोस्तो इस नदी के लिए एक लाइक तो बनता है यार!

तो दोस्तो इनमें से कोनसी नदी आपको सबसे अच्छी और खतरनाक लगी हमे कॉमेंट करके जरूर बताइए!

रविवार, 28 जुलाई 2019

जुलाई 28, 2019

रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते है


क्या आप जानते हैं रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते है  यदि आप आये दिन रेल यात्रा करते हैं तो पटरी को देखने के बाद आपके मन में ये सवाल जरुर आया होगा कि आखिर पटरी पर पत्थर क्यों रहता है इसकी जगह किसी दूसरी चीज का प्रयोग क्यों नहीं किया जाता है. आज तक आपने रेल की जितनी भी पटरी देखीं होगी उन सभी में आपको ये नुकीले पत्थर जरुर दिखे होंगे. आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं. रेल एक ऐसा साधन है जिसमें यात्रा लगभग सभी आम लोगो ने की है लेकिन रेल में भी कई ऐसी बातें हैं जिनका ज्यादातर लोगो को पता नहीं होता है.
जब ट्रेन का अविष्कार हुआ था तभी से इसकी पटरी पर पत्थर बिछाएं जा रहे हैं आपको बता दे कि पटरी में गिट्टी बिछाने के पीछे कई बड़े कारण ह
ट्रेन की पटरी देखने में जितनी साधारण होती है हकीकत में वह इतनी साधारण नहीं होती है उस पटरी के नीचे कंक्रीट के बने प्लेट होते हैं जिन्हें स्लीपर कहा जाता है इन स्लीपर के नीचे पत्थर यानी गिट्टी होती है इसे बलास्ट कहते हैं इसके नीचे अलग अलग तरह की दो लेयर में मिट्टी होती है और इन सबके नीचे नार्मल जमीन होती है.
हम में से ज्यादातर लोगो को यही लगता है कि पटरी को साधारण जमीन पर बिछा दिया जाता है लेकिन यह सच नहीं है इस पटरी को अगर आप गौर से देखेंगे तो आपको पता लग जायेगा कि ट्रैक साधारण जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर होते हैं. पटरी के नीचे कंक्रीट के बने स्लीपर फिर पत्थर और इसके नीचे मिट्टी रहता है इन सभी चीजों के कारण ट्रैक साधारण जमीन से थोड़ा ऊंचाई पर होता है.
लोहे से बनी एक ट्रेन का वजन लगभग 10 लाख किलो तक होता है जिसे सिर्फ पटरी नहीं संभाल सकती है. इतनी भारी भरकम ट्रेन के वजन को सँभालने में इन तीनों का योगदान होता है. वैसे देखा जाए तो सबसे ज्यादा लोड इन पत्थरों पर ही होता है. पत्थरों की वजह से ही कंक्रीट के बने स्लीपर अपनी जगह से नहीं हिलते हैं. पत्थर नुकीले होने के कारण एक दूसरे में मजबूत पकड़ बना लेते हैं
1. ट्रैक पर बिछे पत्थर पटरी के नीचे लगे कंक्रीट के बने स्लीपर को एक जगह स्थिर रहने पर मदद करते हैं. यदि ट्रैक पर यह पत्थर नहीं होंगे तो कंक्रीट के बने स्लीपर एक जगह पर रुक नहीं पाएंगे और इनको ट्रेन का वजन संभालने में भी दिक्कत होगी.
2. यदि ट्रैक पर गिट्टी नहीं बिछाई जाएगी तो ट्रैक घास और पेड़ पौधों से भर जाएगी अगर ट्रेन के ट्रैक में पेड़ पौधे ऊग गए तो ट्रेन को ट्रैक पर दौड़ने पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस वजह से भी पटरी पर पत्थर रहता है.
3. जब ट्रैक पर ट्रेन चलती है तो कम्पन्न पैदा होता है और इस कारण पटरियों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है तो कंपन्न कम करने के लिए और पटरियों को फैलने से बचाने के लिए ट्रैक पर पत्थर बिछाए जाते हैं.
4. पटरी पर जब ट्रेन चलती है तो सारा वजन कंक्रीट के बने स्लीपर पर आ जाता है. इसके आस पास मौजूद पत्थरों से कंक्रीट के बने स्लीपर को रोक कर रखने में आसानी होती है. इन पत्थरों की वजह से स्लीपर फिसलते नहीं हैं.
5. पटरी पर गिट्टी बिछाने के पीछे एक कारण ये भी होता है कि पटरियों में जल भराव की समस्या न हो. जब बरसात का पानी ट्रैक पर गिरता है तो वह गिट्टियों से होते हुए जमीन पर चला जाता है इससे पटरियों के बीच में जल भराव की समस्या नहीं होती है. इसके अलावा ट्रैक में बिछे पत्थर पानी से बहते भी नहीं हैं.

गुरुवार, 25 जुलाई 2019

जुलाई 25, 2019

बिजली गिरने की असली वजह क्या है

क्या होगा जब आप पर बिजली गिर जायगी ऐसा सोचकर ही हमारी रूह काप  जाती है तो चलिए हम आपको बिजली से जुडी सभी बातो को आपके सामने पेश करते है वीडियो के आखिर तक आप हमारे साथ बने रहे आप 100 % इस पोस्ट से आपको  बहुत कुछ सिख जायगे 




बारिश में आपने अक्सर आसमानी बिजली के बारे में सुना होगा, अक्सर आसमानी बिजली से लोगों के मरने की ख़बरें आती रहती हैं.  मानसून के मौसम में जब भी आसमान में घने बादल मंडराते हैं तो आसमान से उनके गरजने की आवाज सुनाई देती है और आवाज के साथ बिजली भी चमकती हुई दिखती है जो कई बार धरती पर गिरती है जिससे कई बार जान माल का भारी नुकसान होता है

दुनिया भर में हर साल करीब 24,000 लोगो की मौत बिजली गिरने की वजह से होती है.

हर सेकेंड 40 बार बिजली गिरती है. मतलब दिन में करीब 30 लाख बार. ये सभी बिजली जमीन से नही टकराती इनमें से बहुत सी बादलों से बादलों पर गिरती है.

एक आसमानी बिजली में इतनी पाॅवर होती है कि 3 महीने तक 100 वाॅट का बल्ब जल सकता है.

1902 में, बिजली गिरने से 'एफिल टाॅवर' (जो फ्रांस की राजधानी पैरिस में है ) उसका  ऊपरी हिस्सा बर्बाद हो गया था. जिसे बाद में पुन: ठीक किया गया.

आकाश से गिरने वाली बिजली लगभग 4 से 5 किलोमीटर लंबी होती है. इसकी फ्लैश 1 या 2 इंच चौड़ी होती है. इसमें 10 करोड़ volts के साथ 10000 एम्पेयर का करंट होता है. (जो की एक इंसान को पल भर में राख बना सकता है )

आसमानी बिजली में इतनी ऊर्जा होती है कि एक बार में 1,60,000 CLF लाइट जलाई जा सकते है.(है न कमाल की बात )

आकाशीय बिजली गिरने से पुरूषों के मरने की संभावना महिलाओ से पाँच गुना ज्यादा है.

अमेरिकी राज्य, में 1939 में बिजली गिरने से एक साथ 835 भेड़ो की मौत हो गई थी.

1998 में, अफ्रीका के कांगो में football का मैच चल रहा था अचानक बिजली गिर गई. जिससे एक टीम के सभी 11 खिलाड़ी मर गए जबकि दूसरी टीम के किसी खिलाड़ी का बाल भी बांका नही हुआ.(कहा जाता है की उस टीम के जूतों का सपर्क धरती से हो गया था)

एक ताजा वैज्ञानिक रिसर्च का कहना है, कि यदि इसी तरह से Global Warming बढ़ता रहा तो सन् 2100 तक आज के मुकाबले 50% ज्यादा बिजली गिरनी लगेगी.(इसका मतलब है की आज की तुलना में तब आप हर 3 सेकिंड में बिजली गिरने की आवाज़ सुन सकते है)


वेनेज़ुएला  देश की मारकैबो  झील' में लगातार बिजली गिरती रहती है. एक रात में 10-10 घंटे और साल में 240 से 260 राते. यहाँ हर साल लगभग 12 लाख बार बिजली गिरती है. 

बिजली गिरने के सबसे ज्यादा चांस दोपहर को होते है. यह इंसान के सिर, गले व कंधे पर सबसे ज्यादा असर डालती है.

रोशनी की रफ्तार ध्वनि से कई गुना ज्यादा तेज होती है. यही कारण है, कि हमें गिरती हुई बिजली पहले दिखाई दे जाती है और गर्जना की आवाज बाद में सुनाई देती है. यदि आपने बिजली दिखने और गर्जना सुनने के बीच में 5 तक गिनती गिन ली तो समझो यह आपसे 1 मील दूर गिरी है क्योंकि ध्वनि को 1 मील (1.6km) का सफर तय करने में 5 सेकेंड लगते है.

'स्टेच्यू ऑफ़ लिबर्टी' पर हर साल 300 बार बिजली गिरती है. यदि इस पाॅवर को इकट्ठा किया जाए तो यह 600 volts बनती है.

यदि बारिश नही हो रही और बादल भी ना हो, तो भी आप बिजली से सुरक्षित नही है क्योंकि बिजली तूफान के centre से 3 मील दूर तक गिर सकती है.

हमें गिरती हुई नही बल्कि गिरकर वापिस उठती हुई बिजली दिखाई देती है. वापिस जाती हुई बिजली (जो फ्लैश असल में हमें दिखाई देती है) उसकी स्पीड 32 करोड़ फीट प्रति सेकंड और जो गरजने की  आवाज हमें सुनाई देती है उसकी स्पीड 1100 फीट प्रति सेकंड होती है. इसके गिरने और उठने का काम 2 माइक्रो सेकिंड के अंदर हो जाता है.

लोगो का कहना है की बिजली एक ही जगह पर सिर्फ एक बार गिरती है ऐसा नहीं है बिजली एक ही जगह पर कई बार भी गिर सकती है. जैसे 'The Empire State Building' पर हर साल 23 बार बिजली गिरती है और एक बार तो 24 मिनट के अंदर 8 बार गिरी थी

आपने बिजली तो देखी हो लेकिन आवाज न सुनी हो. ये इसलिए हुआ, क्योंकि आसमानी बिजली 100 मील दूर से भी देखी जा सकती है जबकि आवाज सिर्फ 12 मील दूर तक ही सुनाई देती है.

आप सोच रहे होंगे आसमान में उड़ने वाली जहाजों का क्या होता होगा तो हम आपको बता दे की आसमान में उड़ने वाले हवाई जहाजों पर भी बिजली गिरती है. लेकिन इन पर आसमानी बिजली का असर नहीं होता.

1963 के  से बाद हवाई जहाज पर बिजली गिरने से कोई दुर्घटना हुई ही नही है. क्योंकि अब जहाजों को ख़ास तरह से डिजाइन किया जाता है. अधिकत्तर हवाई जहाज ऐल्युमिनियम के बने होते है जो बिजली को जहाज की shell के चारों और फैला देती है और अंदर नही जाने देती. ईंधन की टंकी को भी बिजली के खतरनाक प्रवाह से गुजारा जाता है ताकि किसी तरह के विस्फोट की संभावना न रहे.

जिस तरह हमारे घर में लगे वायर में + और - होता है और जब हम उनको एक साथ जोड़ते है तो वो वायर छोटी छोटी अंगारे छोड़ती है उसी तरह जब अपोजिट एनर्जी के बादल यानि  (+,-) एक दूसरे से टकराते है तो उनसे पैदा होने वाली रगड़ से आसमानी बिजली और उनके टकराने से कड़कने की आवाज पैदा होती है. कुछ बिजली तो आपस में बादलों पर ही गिर जाती है लेकिन जो ज्यादा मजबूत होती है वो कंडक्टर की तलाश में धरती की ओर बढ़ती है.क्योंकि उसे आसमान में किसी प्रकार का कंडक्टर नहीं मिलता।

ऐसे में धरती पर लोहे के खम्बे बिजली के लिए कंडक्टर की तरह काम करते हैं और उस समय अगर कोई व्यक्ति उसकी चपेट में आ जाये तो उसकी जान भी जा सकती है।
आसमान से गिरने वाली ये बिजली मानव शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव डालती है इससे शरीर के टिशूज डैमेज हो जाते है। इसके अलावा शरीर के नर्वस सिस्टम पर भी इस आसमानी बिजली का बहुत बुरा प्रभाव हो सकता है और गंभीर शारीरिक अपंगता भी होने की सम्भावना होती है। इस बिजली की चपेट में आने से हार्ट अटैक होने का खतरा भी होता है जिससे जान तक जा सकती है
अब आप ध्यान से सुनिए की हम बिजली गिरने से कैसे बच सकते है 
  • हमे हमरे घर में अर्थिंग वाला तार जरूर लगवा लेना चाहिए उससे बिजली को कंडक्टर खोजने में बहुत परेशानी होगी  
  • जब भी आंधी तूफ़ान आये और आसमान में घने बादल मंडराएं तो अपने घर के इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, रेडियो, कंप्यूटर इन सभी के पॉवर प्लग निकाल दें।
  • जहाँ तक हो अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दें।
  • फर्श या जमीन पर चलते समय अपने पैरों में रबर की चप्पल पहन के रखें ताकि जमीन से आपका कनेक्शन काम से कम हो सके 
  • ऐसे मौसम में बिजली के उपकरणों को बंद कर दें और उससे दूर रहें।
  • बारिश के मौसम में जब बिजली कड़क रही हो तो पेड़ के नीचे या खुले मैदान में भूल क्र भी ना जाएं।
अगर आपको भी पता है की बिजली के गिरने से कैसे बचे तो आप कमेंट जरूर करे उम्मीद है आपको ये जानकारी बहुत पसंद आई होगी अगर ऐसा है तो लाइक जरूर कर मिलते है एक और नई पोस्ट के साथ तब तक आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखे धन्यवाद 

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

जुलाई 23, 2019

उत्तर कोरिया में ये सब होता है आप हैरान हो जाओगे


हमारे यहां लोग अपने आप को असुरक्षित मासूस करते है और देश छोड़ कर जाने की बात करते है बल्कि इसी दुनिया में और भी देश है जहा जीवन वाकई आसान नहीं इन्ही देशो में एक देश है उत्तर कोरिया हम आपको बतायगे इस देश के बारे में 26 बाते जिन्हे जानकर आप न केवल हैरत में पड  जाएगे बल्कि आपको गर्व भी होगा की हम भारत जैसे देश में अपना जीवन बिता रहे है
1 . अगर आपकी कम्पनी आपको शनिवार को भी काम लेती है मानता  हु आपको बुरा लगता होगा लेकिन आप एकबार कोरिया की तरफ भी नजर दाल लीजिये उत्तर कोरिया में कर्मचारियों को 7 दिन काम करना पड़ता है (हमारे यहां तो 6) जीजी हां 6 दिन काम करने कि उन्हें तनखा मिलती है जबकि सातवें दिन बिना वेतन के काम करके राष्ट्र के प्रगति में अपना योगदान देते हैं!

2. अगर आप सोच रहे हैं कि उत्तर कोरिया में अभी वर्ष 2019 चल रहा है तो आप सरासर गलत वहां ज्यूस कैलेंडर चलन में है वर्तमान में उत्तर कोरिया में 107 वां वर्ष चल रहा है दरसअल उत्तर कोरिया का कैलेंडर किम जोंग के दादा किम इल सुंग के जन्मदिन के बाद ही शुरू होता है !

3. उत्तर कोरिया के प्रत्येक घर में सरकार नियंत्रित रेडियो लगाए गए हैं यहां नागरिकों को यह अनुमति नहीं कि वे इस रेडियो को बंद कर सके !


4. सामान्य से लगने वाला अपराध उत्तर कोरिया में आपको मौत के मुंह तक पहुंचा सकता है जी हां यहां बाइबल रखना या फिर दक्षिण कोरिया की फिल्म या फिर पोर्न देखने पर आप को मौत की सजा मिलती है यकीन मानिए इन अपराधों के लिए कोई समाधान भी नहीं है वहां

5. यहां गरीबों की फोटो लेने पर सख्त मनाही है दरअसल उत्तर कोरिया के तानाशाह को मानना है यहां के गरीबों की फोटो दुनिया के लोगों के सामने आने पर देश की इमेज खराब होगी !

6. यहां कोई भी व्यक्ति गरीबी के बारे में बात नहीं कर सकता सभी को खुश देखना होता है (है ना कमाल की बात)

7. उत्तर कोरिया में साल के 2 दिन 8 जुलाई और 17 दिसंबर को लोग खुशियां नहीं मना सकते यहां तक कि इस दिन लोग जन्मदिन भी नहीं बना सकते इसकी वजह यह है कि किम सुंग और किम जोंग नंबर two की मौत कर्म से इन्हीं दिनों में हुई थी !
8. उत्तर कोरिया में पर्यटक मोबाइल फोन लेकर नहीं घूम सकते उनसे मोबाइल फोन एयरपोर्ट पर ले ही लिया जाता है और जब यह अपने देश वापस जाते हैं तब ये इन्हें वापस कर दिया जाता है

9 केवल यही नहीं पर्यटक यहां स्थानीय लोगों से बातचीत भी नहीं कर सकते वह हमेशा गाइड की निगरानी में रहते हैं और खुद से कहीं घूम नहीं सकते !



10. उत्तर कोरिया में सिर्फ 3 टीवी चैनल है यहां की सरकार नहीं चाहती कि लोगों को बाहरी दुनिया के बारे में पता चले !

11. उत्तर कोरिया में कार रखने पर है पाबंदी जी हां यहां केवल सरकारी अधिकारी ऑफिसर या फिर नेता ही का रख सकते हैं !

12. यहां आप जनता के लिए इंटरनेट भी नहीं है जी हां इंटरनेट की सुविधा यहां सिर्फ चंद लोगों के लिए ही उपलब्ध है उत्तर कोरिया का अपना कंप्यूटर ऑपरेटर सिस्टम है जिसका नाम है रेड स्टार !

13. उत्तर कोरिया पूरी दुनिया से कटा हुआ है यहां के अखबार मैगजीन और समाचार चैनल बाहरी दुनिया के बारे में जानकारी नहीं देते यहां जनता को वही समाचार दिखाया जाता है जो सरकार चाहती है !

14. उत्तर कोरिया में कम से कम ढाई लाख लोग परेजन कैंप में बंद रखे गये है यहां ऐसी कठोर व्यवस्था की गई है कि यहां से वे भाग ना सके

15. उत्तर कोरिया में सरकार तय करती है कि यहां की जनता क्या पहनेगी उदाहरण के लिए इस देश में जींस पहनने पर पाबंदी !



16. किम जोंग उन को सनकी तानाशाह माना जाता है उसने अपने चाचा को नंगा कर 120 भूखे कुत्तों के सामने फेक दिया था!

17. उत्तर कोरिया दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां का शासन एक मृतक व्यक्ति के नाम पर चलाया जाता है जी हां उत्तर कोरिया में शासन किम सुंग के नाम पर चलाया जाता है !


18. उत्तर कोरिया में 2000 महिलाओं को प्लेजर स्क्वाड में रखा गया है इसका मतलब वही है जो आप सोच रहे हैं !

19 इस देश के इतिहास के किताबों में सिर्फ किम जोंग 1 और किम जोंग 2 की गाथाएं सुनाई जाती है दुनिया के बाकी देशों के इतिहास से उन्हें कोई मतलब नहीं


20. यह मात्र एक ऐसा देश है जहां इस बात के आदेश जारी किए गए हैं कि सभी मकानों को भूरे रंग में रंग आ जाए यह अलग बात है इस रंग में सब कुछ बड़ा भद्दा दिखता है

21. इन मकानों पर नेताओं की फोटो लगाने का प्रचलन है ऐसा नहीं होने की स्थिति में सजा का प्रावधान भी दे डाला इन्होंने

22. उत्तर कोरिया में प्रत्येक 5 वर्ष बाद चुनाव होते हैं लेकिन उम्मीदवार सिर्फ एक होता है फिलहाल तो उम्मीदवारी होती है किम जोंग उन की

23 उत्तर कोरिया के लोगों को सरकारी मान्यता प्राप्त हेयर स्टाइल अपना ना होता है (सरकारी मान्यता प्राप्त हेयर स्टाइल ऐसा भी कुछ होता है या नहीं सरकार के मुताबिक तानाशाही किम जोंग उन का ही सबसे बेहतरहेयर स्टाइल है  बताओ बेहतर है आलूबुखारा लगता है पूरा आगे बढ़ते हैं)

24 उत्तर कोरिया ने किम जोंग डोंग नामक शहर दक्षिण कोरिया के लोगों को लुभाने के लिए बनवाया था यह अलग बात है कि इस शहर में कोई रहता ही नहीं है हालांकि इस शहर को रात को बिजली की चकाचौंध रहती है ताकि लगे के लोग हैं !

25. उत्तर कोरिया का अपना टाइम जोन है !

26. उत्तर कोरिया के कानूनों के मुताबिक कोई अगर अपराध करता है तो उसकी दो पीढ़ियों को सजा भुगतनी पड़ती है (इसका मतलब समझते होंगे आप यह पीढ़ी दर पीढ़ी सजा का प्रावधान है भाई पूरा क्रूड देश लगता है हमको तो बाहर से पता नहीं अंदर से कैसा होगा अगर मैं यहाँ होता तो शायद ये वीडियो भी ना बना पाता और आप आराम से घर बैठे कर देख भी नही पाते अगर आप लोगों को कुछ समझ में आया होगा तो कमेंट जरूर करिएगा आपको कोई और जानकारी होगी इस बारे में तो कमेंट जरूर करके बताइएगा धन्यवाद)

सोमवार, 15 जुलाई 2019

जुलाई 15, 2019

दुनिया के 5 सबसे गर्म देश, भारत का स्थान जानकर आप हैरान हो जाएंगे

दोस्तो जलवायु में परिवर्तन के के चलते दुनिया के कई देशों में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है।एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 5 सबसे गर्म देशों की सूची आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। भारत भी इस सूची में शामिल है।

दुनिया के 5 सबसे गर्म देश


1. सूडान



सूडान ऐसा देश है जहाँ पूरे साल गर्मी पड़ती है।यदि बात की जाए बरसात के दिनों की तो भी यहां का तापमान 45 डिग्री तक रहता है। सूडान दुनिया का सबसे सूखा व गर्म देश है। यहां के औसतन तापमान की बात की जाए तो यह 52 डिग्री के आसपास रहता है। यहां अधिकतम तापमान 55 डिग्री से भी उपर चला जाता है।

2. ओमान



ओमान को एक रईस देश के रूप में भी जाना जाता है।लेकिन यहां साल में पांच-छह महीनों तक तापमान 50 से 53 डिग्री रहता है।

3. इराक



इराक की आर्थिक स्थिति खराब होने के अलावा यहां गर्मी भी बहुत पड़ती है। यहां औसतन तापमान 48 से 54 डिग्री के बीच रहता है।इराक का उत्तरी भाग पहाड़ियों से घिरा होने के कारण यहां सर्दियों के दिनों में बर्फ भी पड़ती है।

4. भारत



आबादी में दूसरे स्थान पर काबिज भारत में सभी तरह के मौसम नजर आता है। लेकिन कुछ सालों से भारत देश में गर्मी का प्रकोप पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा है।भारत के उत्तरी भाग में तापमान 45 से 48 डिग्री तो सामान्य सी बात है। कई बार यहां तापमान 50 डिग्री से भी पार चला जाता है।

5. मेक्सिको



मेक्सिको देश की बात की जाए तो गर्मियों में यहां भी पारा 50 डिग्री के पार चला जाता है। फिर भी मेक्सिको के समुद्री तटों पर पूरी दुनिया के लोग समर वेकेशन का आनंद लेने के लिए जाते हैं।

आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं। इस लेख को लाइक करें, शेयर भी करें ताकि आपके अन्य साथी या मित्रगण भी इसका लाभ उठा सकें,धन्यवाद।
सोर्स - m.dw.com
जुलाई 15, 2019

जुगाड़ लगाने में इन लोगों को महारत हासिल हैं, आप भी देखें

दोस्तो कुछ लोगों को जुगाड़ लगाने में महारत हासिल होती है। जुगाड़ लगाना फायदेमंद भी रहता है, लेकिन ये हमेशा फनी भी लगता है। भारत में तो यह साधारण सी बात है। भारत के सभी लोग जुगाड़ लगाने में विशेषज्ञ होते हैं। इसलिए आज के इस लेख में कुछ जुगाड़ की तस्वीरें लेकर आए हैं जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

1. वाह! रोटी बनाने का अद्भुत व लाजवाब तरीका। आप देख सकते हैं कि यह लड़का आयरन प्रेस से रोटी सेक रहा है।

2. आगे का भाग आटो का पीछे बाइक का इंजन, घर की कुर्सी और तेल की टंकी की जगह प्लास्टिक की बाॅटल।


3. इसमें मोपेड के पीछे कार का पिछला भाग जोड़कर एक दम न्यू लुक दिया गया है।


4. घर में व्हीलचेयर टूट गई है तो टेंशन लेने की क्या बात? घर में पड़ी प्लास्टिक कुर्सी काम आ जाएगी ना।


5. वाह! पूरानी जीन्स का इससे बेहतर प्रयोग भला और क्या होगा? आप भी ट्राई कर सकते हैं।


6. इस भाईसाहब के पास हेलमेट नहीं था तो फूटे हुए मटके का प्रयोग कर लिया।

7. कुत्ता गाड़ी को देखकर बिल्ली जरूर खुश हो जाएगी। वो यही कहेगी की मेरा दुश्मन अब काबू में हैं। अब बिल्ली आसानी से कुत्ते का रास्ता काट सकती है।


आपको यह लेख कैसा लगा? हमें कॉमेंट करके जरूर बताएं। इस लेख को लाइक करें, शेयर भी करें ताकि आपके अन्य साथी या मित्रगण भी इसका लाभ उठा सकें,धन्यवाद।