Breaking

मंगलवार, 30 जुलाई 2019

दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां

दुनिया की सबसे खतरनाक नदियां (The World's Most Dangerous Rivers)


अक्सर आपने अपने दोस्तों या रिस्तेदारो को नदियों के किनारे selfi लेते हुए देखा होगा लेकिन वो नदिया कितनी खतरनाक होती है शायद ही आपको अंदाजा हो दोस्तों नदियों को जीवन की लाइफलाइन कहा जाता है हम में से ज्यादातर लोग पीने के पानी के लिए नदियों पर ही डिपेंड हैं जानवरों और खेती करने वाले किसानो को  भी इन्हीं नदियों का सहारा है लेकिन जब यह नदियां है जान लेने पर आ जाए तो फिर भगवान ही बचाए चलिए आपको बताते हैं world  की 10 सबसे खतरनाक नदियो के बारे में!


10. वोर्फ़ नदी
अगर आप नदी के किनारे एक लंबी सैर पर जाना चाहते हैं और नदी की खूबसूरती का आनंद उठाना चाहते हैं तो इंग्लैंड के न्यूयॉर्क शहर में बहने वाली वोर्फ़ नदी बिल्कुल सही जगह है लेकिन अगर नदी में उतरने की सोच रहे हैं तो ऐसा करने की सोचना भी मत क्योंकि यह नदी जितनी शांत दिखती है उससे कई गुना ज्यादा खतरनाक भी है वोर्फ़ नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि यह आपको एक बार नहीं सौ बार मौत के घाट उतार सकती है और तो और नदी के आस-पास पत्थर इतने फिसलन से भरे हैं वो आप को अपनी तरफ से ही नदी में बहने का सौभाग्य प्राप्त करा देगे।


9. पीली नदी
वाग ही के नाम से प्रसिद्ध चीन की पीली नदी एशिया की तीसरी और दुनिया की छठी सबसे बड़ी नदी है पीली नदी दुनिया की सबसे खतरनाक और जानलेवा नदियों में से एक है इसे दुख की नदी का नाम भी दिया गया है यह नदी अपने बहाव क्षेत्र में कुल 26 बार रास्ता बदलती है और इसमें बाढ़ ना कोई आश्चर्य की बात नहीं है एक बार नदी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया तो भाइयों इसके सामने आने वाली हर चीज इस में समा जाएगी यह तय है और आप क्या सोचते हैं कि पीली नदी खुशहाली लाता है!


8.लाल नदी
अब इस नदी को आप खूबसूरत कहे या डरावनी अमेरिका के दक्षिणी भाग में बहने वाली यह नदी अपनी मर्जी की मालिक हैं मतलब इस नदी का बहाव किस तरह और कितना तेज होगा यह कोई नहीं कह सकता शिवाय इस नदी के इसलिए इस नदी के पानी में पैर डालने से पहले पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है बहाव तो फिर भी समझ सकते हैं लेकिन इस नदी में उठने वाले भंवर की चपेट में आने वाला व्यक्ति आज तक जिंदा नहीं लोटा कई जगह जहां पानी कम है वहां दलदली इलाके भी हैं जो आप को जिंदा निगल जाएंगे!


7. निल नदी
जब भी नील नदी की बात होती है तो मन में एक ही ख्याल आता है (दुनिया की सबसे लंबी नदी) लेकिन इस नदी में छिपे खतरों को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं तस्वीरों को देखकर इस नदी में डुबकी लगाने का दिल करता होगा तो अपने दिल को थोड़ा लगाम लगाइए क्योंकि इस नदी में दुनिया के सबसे खतरनाक जीवो ने अपना घर बना रखा है जिनमें जहरीले सांप,मकड़ियां,मेडक ओर बहुत ही बड़े बड़े मगरमच्छ रहते है साथ ही नील नदी में जानलेवा मच्छर भी है जिनके काटने से इंसान पानी भी नहीं मांगता कई जगहों पर इस नदी का भाव इतना तेज है की महान से महान तैराक भी उसके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जाए!


 कोंगो नदी
अफ्रीका की कांगो नदी को अंधेरे का दिल भी कहा जाता है यह नील नदी के बाद अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी है और उतनी ही खतरनाक भी है सांप के आकार की इस खूबसूरत नदी में सैर करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए 3000 मील के अपने रास्ते में यह नदी 75 मील में फैली हुई सुनसान घाटियों से होकर गुजरती है जिन्हें नर्क का दरवाजा भी कहते हैं तो फिर भी अगर आप इस नदी की सैर करना चाहते हैं तो भगवान आपको इन सब से लड़ने की शक्ति दे!


5. ब्रिस्बेन नदी
ऑस्ट्रेलिया के क्वींस लैंड में बहने वाली ब्रिसबेन नदी फोटोग्राफर की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है लेकिन इस नदी की खूबसूरती के पीछे छुपी सच्चाई के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे नदी में डूब जाने वाले लोगों की खबर कोई नई बात नहीं है और नदी में आने वाली बाढ़ भी कई लोगों की जान साथ लेकर जाती है अगर आपके मन में नदी के किनारे पैर डालकर बैठने का ख्याल आ रहा है तो उसे अपने दिमाग से परमानेंटली डिलीट कर दीजिए क्योंकि इस नदी में सार्क की संख्या इतनी अधिक है कि आपके पैर पानी से बाहर नहीं आ सकेंगे अगर आप फिर भी जाना चाहते हैं तो जाने वाले को कौन रोक सकता है!


4. सिटरम नदी
इंडोनेशिया मैं जावा द्वीप की सिटरम नदी को अगर आप दुनिया की सबसे प्रदूषित और गंदी नदी कहे तो कोई गलत बात नहीं है दूर से देखने पर तो आपको लगेगा ही नहीं की इस बेशुमार कूड़े के ढेर के नीचे एक नदी बहती है इस नदी का पानी बेहद ही गंदा और बैक्टीरिया से भरा हुआ है हैरान करने वाली बात तो ये है नदी की हालत को देखते हुए भी इसके आसपास के रहने वाले लोग इसमें नहाते हुए देखे जा सकते हैं और पानी का इस्तेमाल घरेलू कामों के लिए भी करते हैं इंडोनेशिया सरकार ने हाल ही में इसकी सफाई के लिए अभियान तो शुरू किया है लेकिन इसके कोई अच्छे परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं!


3. येनीसी रिवर
करीब 3543 किलोमीटर लंबी येनीसी नदी रूस के 6 शहरों से होकर गुजरती है समय समय पर आने वाली बाढ़ से ये  नदी अपनी शक्ति दुनिया को दिखाती रहती है लेकिन खतरा यहीं खत्म नहीं होता इस नदी का पानी बहुत ही जहरीला है और रेडिएशन की मात्रा भी काफी अधिक है इन सभी कारणों से इस नदी के आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है!


2.ऐमज़ॉन रिवर
इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा दुनिया की सबसे बड़ी नदी दक्षिण अमेरिका की ऐमेज़ॉन नदी घने जंगलो के बीच से बहती है जहां न जाने कितने ऐसे जीव रहते हैं जिनसे आज भी हम अनजान हैं और जिन जीवो को हम जानते हैं वह कम खतरनाक थोड़ी हैं ऐमेज़ॉन नदी में आज तक के सबसे बड़े एनाकोंडा पाए गए हैं जो हम इंसानों को जिंदा ही निगल सकते हैं और खून की प्यासी पराहना मछलियां भी बस आपका नदी में कूदने का इंतजार कर रहे हैं!


1. रियोटिंटो
स्पेन में बहने वाले खुनी लाल रंग की ये नदी ना सिर्फ देखने में बल्कि असल में भी बिल्कुल आकर्षक नही है यह नदी सोने चांदी और तांबे के खदानों के बीच से होते हुए बहती हैं और इसलिए इसमें धातु की मात्रा ज्यादा हैं रियो टिंटो में पानी नहीं बहता ये तो एक प्रकार का तेजाब है ओर वो भी 1.7 PH मात्रा वाला जो किसी भी जीव को आसानी से गला सकने में पूरी तरह तैयार है अब आप कहेंगे कि क्या ये नदी किसी को पसंद आ सकती है (अरे क्यो नही) इस नदी में सिर्फ एक ही प्रकार के जीव रह सकते हैं जोकि हैं बैक्टीरिया और इसके किनारों पर जो जीव हमेशा आपको मिल जाएंगे वो है विज्ञानिक तो दोस्तो इस नदी के लिए एक लाइक तो बनता है यार!

तो दोस्तो इनमें से कोनसी नदी आपको सबसे अच्छी और खतरनाक लगी हमे कॉमेंट करके जरूर बताइए!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें