बीती रात जहां एक तरफ पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ था, वहीं दूसरी तरफ देश के पूर्व प्रधानमंत्री दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ने की खबर आई, फिलहाल इस वक्त भी अटल जी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। इस वक्त वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं, जहां उनका हालचाल जानने के लिए नेताओं को तांता लगा हुआ है, वहीं देशभर से लोग उनके स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। ऐसे दौर में अटल जी के जीवन से जुड़े कई किस्से इस वक्त सुर्खियों में हैं, अटल जी से जुड़ा एक ऐसा ही दिलचस्प वाक्या हम आपसे शेयर करने जा रहे हैं।
दरअसल राजनीति के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी का साहित्य, कविताओं और फिल्मों से भी गहरा लगाव रहा है। फिल्मों की बात करें तो अटल जी अपने समय में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के मुरीद भी रहें हैं और वो भी इस तरह की उस एक्ट्रेस की एक ही फिल्म 25 बार देखी है। दरअसल ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और मथुरा से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी हैं।
दरअसल इस बात का जिक्र खुद हेमामालिनी ने पिछले साल मथुरा में हुए एक कार्यक्रम के दौरान किया था। दिग्गज अदाकारा ने बताया था कि अटल जी को उनकी एक फिल्म इतनी अधिक पसंद आई कि उन्होंने 25 बार देखी थी और ये फिल्म थी 1972 में आई ‘सीता और गीता’।
गौरतलब है कि 1972 में आई फिल्म 'सीता और गीता' में हेमा मालिनी ने डबल रोल प्ले किया और इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था। फिल्म का डायरेक्शन रमेश सिप्पी ने किया था, वहीं इस फिल्म में हेमा के अलावा धर्मेंद्र और संजीव कुमार की भी मुख्य भूमिका में थें।
(यदि आपको ये खबर अच्छी लगी है तो दोस्तों से भी शेयर करें और आगे भी ऐसी खबरें पढ़ते रहने के लिए FOLLOW बटन पर क्लिक करें।)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें