Breaking

रविवार, 23 सितंबर 2018

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान इस अभिनेत्री का लुक हुआ रिवील, फिल्म में बनी हैं सुरैया

यशराज बैनर की ये बहुप्रतिक्षित फिल्म दिवाली वीक में 8 नवम्बर को रिलीज होगी



बॉलीवुड डेस्क. लगातार चौथे दिन यशराज फिल्म्स ने ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान का चौथा मोशन पोस्टर जारी कर दिया है। इसमें कटरीना कैफ का लुक दिखाया गया है। इस मोशन पोस्टर में कटरीना को डांसिंग क्वीन सुरैया के रूप में इंट्रोड्यूस कराया गया है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है।


समुद्री लुटेरे की कहानी: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान और अमिताभ बच्चन और कटरीना कैफ के अलावा दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आएंगी। फिल्म के लिए सभी स्टार्स को तलवारबाजी, घुड़सवारी और भालों आदि से लड़ाई के लिए चार महीने की ट्रेनिंग दी गई थी। दो महीने का शेड्यूल आमिर खान का था। साथ ही अमिताभ बच्चन भी दो हफ्ते की ट्रेनिंग से गुजरे।

200 करोड़ है बजट: शूटिंग में तकरीबन 200 करोड़ खर्च हुए हैं। सूत्रों की माने तो फिल्म के लिए 18 वीं सदी के भारत का भी सेट बनाया गया था। फिल्म से जुड़ी अलग-अलग टीम के लोगों ने इसकी पुष्टि की है। सबसे ज्यादा खर्च एक्शन पर किया गया है। इटली के माल्‍टा, थाईलैंड के बैंकॉक, भारत के जोधपुर और गोवा के मल्‍टीपल लोकेशनों पर शूटिंग के चलते खर्च में खासा इजाफा हुआ।



आपको क्या लगता है क्या ये फ़िल्म एक नया रिकॉर्ड बना सकती है कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट करे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें