कटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ भारत की शूटिंग में व्यस्त हैं. वो शूटिंग के दौरान सेट से अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें भारत का लुक देखने को मिल रहा है. फोटोज में वो अपनी हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं.
इस नए लुक में कटरीना बेहद ही क्यूट लग रही हैं. ये लुक उन पर काफी जच रहा है. एक फोटो में उन्होंने छोटी सी बिंदी भी लगाई हुई है, जो कि बेहद आकर्षक है.
बता दें भारत "ओड टु माई फादर" का हिंदी रीमेक है. इसमें युद्ध के समय की घटनाओं को दिखाया गया है. फिल्म कई सालों की दास्तां बयां करती नजर आएगी. फिल्म में एक साधारण इंसान के नजरिए से देश के 60 साल और इन सालों में हुए परिवर्तन दिखाए.
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की लेंथ 3 घंटे के आस पास की हो सकती है. सलमान की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए फिल्म में गाने भी डाले गए हैं.
फिल्म 5 जून 2019 को रिलीज की जाएगी. इसे सलमान की पिछली फिल्मों की तरह ईद के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है.(फोटो- इंस्टाग्राम)





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें