स्मार्टफोन से सेल्फी लेना एक आम बात मानी जाती है लेकिन कुछ यूजर फोटोग्राफी करना भी पसंद करते हैं. लेकिन अच्छी फोटोग्राफी के लिए महंगे कैमरे की जरूरत पड़ती है. अगर आप भी फोटोग्राफी करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको महंगा कैमरा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. क्योंकि मार्केट में DSLR को टक्कर देने वाले स्मार्टफोन्स उपलब्ध हैं जिनकी मदद से आप DSLR जैसी हाई क्वालिटी वाली तस्वीरें ले सकते हैं.
1. हुवावे P9
हुवावे ने अपने इस स्मार्टफोन में कैमरा लेंस leico को साझा किया है और शानदार ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जारी किया है. इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर के 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए हैं. जिसमें पहला कैमरा कलर जबकि दूसरा मोनोक्रोम तस्वीरें कैप्चर करता है. स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में ड्यूल रियर कैमरा के माध्यम से बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकती है.
2. सैमसंग गैलेक्सी K जूम
साउथ कोरिया निर्माता सैमसंग का गैलेक्सी K जूम 21x जूम लेंस के साथ आता है. यह कैमरा ऑप्टिकल रियर जूम कैमरा को सपोर्ट करता है. इस फोन में 16 मेगापिक्सल का BSI CMOS सेंसर कैमरा दिया गया है इस शानदार डिटेलिंग वाली तस्वीरें ली जा सकती हैं. हालांकि इस फोन को खरीद पाना आसान नहीं है.
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करे
3. HTC M8
HTC कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन रहा जिसमें अल्ट्रा ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. कंपनी ने दावा किया कि यह फोन 300 फीसदी ज्यादा रोशनी में भी बेहतरीन तस्वीर ले सकता है. साथ ही इसमें रिफोक्स का विकल्प दिया गया है
4. नोकिया लुमिया 1020
इस फोन में 41 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है जो की अपर्चर एफ/2.2 और फ्लैशलाइट से लैस है. इस फोन में 30 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है. यह फोन फोटोग्राफी पसंद करने वाले की लिए काफी बेहतरीन है.
5. अमेज़न फायर फोन
यह फोन 13 मेगापिक्सल के 4 फ्रंट कैमरे के साथ आता है जिससे ली गयी तस्वीरें एक अलग ही अनुभव देती हैं. इस फोन में 3डी तस्वीरें भी ली जा सकती हैं. साथ ही इंफ्रारेड सपोर्ट के जरिए अँधेरे में भी तस्वीरें ली जा सकती हैं.
आपको इनमें से किस कंपनी के स्मार्टफोन पसंद हैं लाइक और फॉलो दबाकर नीचे कमेंट करें.





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें